अमृतसर | श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल द मॉल अमृतसर के विद्यार्थियों ने नैशनल स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय अबैकस चैंपियनशिप में भाग लिया। विद्यार्थियों ने प्रमाण पत्र, ट्रॉफिस प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इस मौके पर दानिश शर्मा 9मीं ने एक्युरेसी रैंक प्रथम, सुपर चैम्प अबैकस तृतीय पुरस्कार, सुपर चैम्प सातवां पुरस्कार, नीमत 7वीं ने एक्युरेसी रैंक प्रथम, विजुलाइजेशन छटा स्थान, सुपर चैम्प 5वां स्थान। तेजस अग्रवाल 5वीं गति में प्रथम, एक्युरेसी प्रथम। कृदय खन्ना 5वीं ने एक्युरेसी प्रथम। यथार्थ स्याल 5वीं ने नैशनल चैंपियनशिप प्रथम रनर्रअप, एक्युरेसी प्रथम, सुपर चैम्प एबैकस तृतीय पुरस्कार, सुपर चैम्प विजुलाइजेशन सातवां पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यालय के अध्यक्ष बलबीर बजाज ने विद्यार्थियों शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रधानाचार्या डॉ. विनोदिता सांख्यान ने कहा कि अबैकस सीखने के अद्भुत लाभ हैं।


