श्री राम कथा व महायज्ञ 27 फरवरी से

लुधियाना| स्वामी विवेक भारती महाराज जी की अध्यक्षता में 27 फरवरी से 5 मार्च तक 19वे संत सम्मेलन का आयोजन होगा। यह आयोजन विवेक धाम चैरिटेबल सोसाइटी की ओर से मां बगलामुखी विवेक धाम मंदिर नूरवाला रोड पर होगा। सोसाइटी के अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि श्री राम कथा व महायज्ञ होगा। इसमें परम पूज्य श्रीश्री जगद्गुरु आचार्य रामदिनेशचार्य महाराज अयोध्या वाले कथा सुनाएंगे। जल्द ही शहर के सभी धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निमंत्रण बांटे जाएंगे। साध्वी स्मृति भारती ने कहा कि कथा के अंतिम दिन भारत के विभिन्न भागों से संत महापुरुष आकर अपने प्रवचनों के द्वारा भक्तों को निहाल करेंगे। मीटिंग में श्री राम कथा व महायज्ञ की प्रचार सामग्री भी जारी की गई। इस मौके सुनीता शर्मा, रामानुज, जय श्री, नमन, श्रृति, प्रभाकर आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *