श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से फूलों से सजे चांदी के रथ पर भगवान जी को किया विराजमान, भक्तों ने की फूलों की वर्षा

भास्कर न्यूज | अमृतसर उड़ीसा जगन्नाथ पुरी से भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली गई। उसी की तर्ज पर शुक्रवार शाम 7 बजे दुर्ग्याणा तीर्थ से भगवान रथ यात्रा निकली गई। पंडितों द्वारा आरती करके निकाली जगन्नाथ रथ यात्रा में श्रीमद् जगतगुरु श्री शंकराचार्य शक्ति पीठाधीश्वर स्वामी शारदानंद सरस्वती महाराज मुख्य रूप से शामिल हुए। इसके बाद दुर्ग्याणा कमेटी के सहयोग और भक्तों के साथ मिलकर जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली। तीर्थ के मुख्य श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से फूलों से सजे चांदी के रथ पर भगवान जी को विराजमान किया गया। शाम 7 बजे निकाली भगवान की रथ यात्रा में कई भक्तजन शामिल हुए। बैंड बाजे की धुन पर निकाली रथ यात्रा के पीछे-पीछे भक्त हरिनाम संकीर्तन करते हुए चल रहे थे। मंदिर से शुरू होकर रथ यात्रा श्री सत्यनारायण मंदिर, शनिदेव मंदिर, गोस्वामी तुलसीदास मंदिर, वेद कथा भवन समेत अन्य मंदिरों में पहुंची। मंदिर के पुजारियों ने भगवान का स्वागत फूलों की वर्षा और आरती करके किया। इसी दौरान भगवान को कई मिठाइयों और फलों से भोग लगाया। दुर्ग्याणा कमेटी की ओर से रथ यात्रा में शामिल भक्तों के लिए प्रसाद की खास व्यवस्था की गई। अंत में महाराज ने भक्तों को भगवान की लीलाओं पर प्रवचन किए। इस मौके पर कमेटी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *