महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि लंगर कमेटी द्वारा छठे विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर और प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई। भंडारे में सेवा का मुख्य उत्तरदायित्व पवन मकोल, विमल गुप्ता, हरदेव बेदी, राकेश गुप्ता, इंद्रजीत सिंह पप्पू और डॉ. सतीश नोहोरिया ने निभाया। आयोजन को सफल बनाने में वरिंदर बंसल, तुषार मकोल, बलजीत, बिट्टू, अमित कनौजिया, विशाल गुप्ता और सचिन बंसल सहित कमेटी के अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। कमेटी सदस्यों ने बताया कि श्रद्धा और सेवा के संकल्प के साथ यह आयोजन हर वर्ष उत्साहपूर्वक किया जाता है।


