विशुनपुरा| पोखरा चौक स्थित प्रसिद्ध श्री विष्णु मंदिर का 19 वां वार्षिकोत्सव का शुभारंभ 22 फरवरी से 24 घंटे का अखंड कीर्तन के साथ प्रारम्भ हो गया है। यह कार्यक्रम 8 दिनों तक चलेगा। 24 घंटे अखंड कीर्तन के बाद 23 फरवरी को सुबह 10 बजे से कलश यात्रा एवं भगवान विष्णु की शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली जाएगी। साथ ही साथ 24 फरवरी से 1 मार्च तक पंचांग पूजन, भगवान विष्णु जी का महाभिषेक हवन, भंडारा, कथा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी विष्णु मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष नारायण शर्मा ने दिया।उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में झूलन मेला एवं प्रत्येक दिन शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक प्रवचन कथा वाचक नीलम शास्त्री के द्वारा कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में समिति के सभी पदाधिकारी एवम सदस्यों को अलग अलग कार्य भार दिया गया है।


