श्री शिव शक्ति मंदिर में भजन गाकर मनाई होली

जालंधर | श्री शिव शक्ति मंदिर शास्त्री नगर में भक्तों की ओर से भजन गाकर श्रद्धापूर्वक होली मनाई गया। रंगों के इस पर्व पर स्त्री सत्संग सभा की सदस्यों ने संकीर्तन करते हुए फूलों से होली खेली गई और श्रीराधा-कृष्ण का भजनों से गुणगान किया। भक्तजनों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। अंत में आरती के साथ संकीर्तन का समापन हुआ। यहां प्रधान रमेश विज, सूरज प्रकाश, अजय सहगल, तरसेम पुरी, मंदिर के पुजारी जगदीश शास्त्री उपस्थित थे। श्री शिव शक्ति मंदिर, शास्त्री नगर में उपस्थित श्रद्धालु।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *