श्री श्यामा शाम शिव मंदिर में भव्य साप्ताहिक सत्संग करवाया

लुधियाना| राजेश नगर चंद्र नगर स्थित श्री श्यामा शाम शिव मंदिर में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया। पं. हरगोपाल शर्मा एवं शकुंतला शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस आध्यात्मिक समागम में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा। इस दौरान महिला संकीर्तन मंडल द्वारा प्रस्तुत भजनों की अमृत वर्षा ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता पं. हरगोपाल शर्मा ने कहा कि भागवत चर्चा और भगवान की दिव्य कथाएं ही मनुष्य के लिए सच्ची भक्ति का मार्ग प्रशस्त करती हैं। कथाओं के प्रभाव से मनुष्य के जीवन में धीरे-धीरे सकारात्मक बदलाव आता है जिससे वह समाज में एक आदर्श पुरुष के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करता है। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से किरण वर्मा, सुनीता शर्मा, प्रभा शर्मा, रचना शर्मा, अनुपम वर्मा, मधु, वीणा शर्मा, रेशमा, बबीता, राखी, सरोज रानी, लता और अमित ढंड सहित भारी संख्या में इलाका निवासी और श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर में मौजूद श्रद्धालु।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *