श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का दो दिवसीय फाल्गुन मेला उत्सव महाराजा अग्रसेन चौक फव्वारा स्थित श्री मारवाड़ी पंचायती बड़ा मन्दिर श्री रघुनाथ जी में संपन्न हो गया। श्री श्याम सेवक मंडल की ओर से आयोजित इस मेले के दूसरे दिन सुबह कलश पूजन के पश्चात अखंड ज्योति प्रज्जवलित की। इसके बाद छप्पन भोग भी लगाया गए। श्री श्याम प्रभु जी के दरबार को फूल बंगले का रूप दिया गया। जिसमें बाबा की छवि अपनी आलौकिक छटा बिखेर रही थी। इस उपलक्ष्य में महेश चोपड़ा परिकर द्वारा बाबा को रिझाया गया। होली के धमाल में जब महेश चोपड़ा ने “काले ने कर दियो लाल, जुल्म कर डारयो’ भजन गाया तो उपस्थित भक्तजनों ने नाचते हुए एक दूसरे पर फूलों की बौछार करके फूल होली खेली। दोपहर को आरती के पश्चात छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर श्री श्याम सेवक मंडल के सेवादार संजय मित्तल, संजय धानुका, विजय सिंघानिया, सुनील मुरारका, अजय बाजोरिया, अजय गोयनका, जयंत अग्रवाल, विनय मित्तल, सुनील गुप्ता, राजेश गुप्ता, प्रेम हरलालका, सिद्ध नाथ खेमका, कमल सराईया, सुधीर शर्मा, प्रदीप शर्मा, कमल किशोर सफड़िया, अर्जुन बाजोरिया, अनिल पोद्दार, सुनील सराफ, प्रदीप सराफ, विनोद सिंघल में ने हाजरी लगाई।


