श्री श्याम मंदिर का फाल्गुन सतरंगी महोत्सव 9 से

श्री श्याम मंडल, रांची का तीन दिवसीय फाल्गुन सतरंगी महोत्सव 9 से 11 मार्च तक होगा। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में सभी कार्यक्रम होंगे। शनिवार को कार्यक्रम का पोस्टर जारी किया गया। 9 मार्च की दोपहर 3 बजे श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से निशान यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंचेगी। निशान यात्रा में दिव्य रथ पर विराजमान श्री श्याम प्रभु नगरवासियों को आशीष प्रदान करेंगे। इस अवसर पर 700 महिला-पुरुष अपने कंधों पर श्री श्याम नाम रूपी निशान लहराते हुए चलेंगे, साथ ही भजन गायक की टोली पूरे मार्ग में भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। प्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी। 10 मार्च की रात 9 बजे से मंदिर में मुख्य कार्यक्रम शुरू होगा, जो 11 मार्च की अहले सुबह 4 बजे तक चलेगा। श्री श्याम मंडल रांची द्वारा प्रकाशित भजन पुस्तिका 21वें बसंतोत्सव का विमोचन किया जाएगा। तीन दिवसीय फाल्गुन सतरंगी महोत्सव में श्री श्याम प्रभु का नयनाभिराम शृंगार, अखंड ज्योत, छप्पन भोग, सवामणि प्रसाद, संगीतमय संकीर्तन व श्री श्याम प्रभु के साथ केसरिया होली का आयोजन होगा। श्याम भंडारा में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद रांची | हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में शनिवार को 146वां श्री श्याम भंडारा का भव्य आयोजन किया गया। श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी, महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, मंत्री श्याम सुंदर शर्मा, उपमंत्री अनिल नारनौली व अन्य ने श्री श्याम भोग का भजन गायन किया। खाटूनरेश, बजरंगबली, शिव परिवार, लड्डू गोपाल जी, शालीग्राम जी, गरुड़ जी, गुरुजनों का भोग लगाया गया। खाटूनरेश के जयकारे लगे, इसके बाद प्रसाद बांटा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *