श्री सत्य सनातन गीता भवन में ऑर्गेनिक रंगों से मनेगी होली

भास्कर न्यूज | बरनाला ​शहर के श्री सत्य सनातन गीता भवन में होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में एक भव्य और भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस उत्सव को लेकर मंदिर प्रबंधन और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंदिर परिसर को एक दिन पहले ही बेहद खूबसूरती के साथ सजा दिया गया है। ​संस्था के प्रधान राजू कांसल और सचिव बरजिंदर गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक होने वाला भव्य संकीर्तन होगा। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु प्रभु भक्ति के भजनों पर झूमते नजर आएंगे। कीर्तन के पश्चात विशेष रूप से लंगर का वितरण किया जाएगा और श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने की उत्तम व्यवस्था की गई है। ​प्रबंधकों ने बताया कि इस बार होली का उत्सव पूरी तरह सुरक्षित और प्राकृतिक तरीके से मनाया जाएगा। मंदिर में फूलों की होली और ऑर्गेनिक रंगों का प्रयोग किया जाएगा, ताकि किसी की त्वचा या स्वास्थ्य को नुकसान न पहुंचे। मंदिर कमेटी ने शहरवासियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में सपरिवार इस कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करें और आपसी भाईचारे के साथ रंगों का यह पर्व मनाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *