श्री साहू समाज नवयुवक मंडल की बैठक में सुखदेव अध्यक्ष और लक्षराज संयोजक मनोनीत

ब्यावर| श्री साहू समाज नवयुवक मंडल ब्यावर की बैठक राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में सर्व सम्मति से सुखदेव साडिया को अध्यक्ष चुना गया और कार्यकारिणी की घोषणा की गई। साथ ही आयोजित होने वाली घूमर गैर संयोजक की भी घोषणा की गई। इस दौरान बोली लगाई गई। जिसमें समाज के युवाओं ने भी भाग लिया। नवयुवक मंडल के संयोजक के रूप में लक्षराज पंचोली बांझाकुडी बैंगलोर वाले को चुना गया। साहू सेना ब्यावर के जिला अध्यक्ष विजय बातरा, साहू समाज नवयुवक मंडल ब्यावर अध्यक्ष जोंटी आसरवा व उनकी समस्त कार्यकारिणी व साहू समाज के युवा उपस्थिति थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *