श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान में शामिल 15 जोड़े

भास्कर न्यूज| कोरबा जैन मिलन समिति ने श्री दिगंबर जैन मंदिर, बुधवारी बाजार में 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान व विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के तीसरे दिन गुरुवार को पार्श्वनाथ व कल्याणक की पूजा की गई। इस पूजा में 15 से अधिक लोग सपरिवार शामिल हुए। पारंपरिक परिधान में सजे पूजक परिवारों को विधान की क्रिया पं.विरेन्द्र कुमार शास्त्री ने पूरी करायी। पूजा विधान में शामिल लोगों में सौधर्म इंद्र के रूप में डॉ.प्रिंस जैन, डॉ.आकांक्षा जैन, कुबेर इंद्र के रूप में लालचंद बोहरा, मधुलता बोहरा दुर्ग, महानायक के रूप में दीपेश जैन,दामिनी जैन, ईशान इंद्र के रूप में संजय जैन, मोना जैन, सनत इंद्र के रूप में आशीष बोहरा,आम्रपाली बोहरा दुर्ग, माहेन्द्र इंद्र के रूप में जयकुमार जैन, ममता जैन, मैना सुंदरी व श्रीपाल के रूप में डॉ.शेफाली जैन, डॉ.निखिल जैन समेत अनेक परिवारों ने इंद्र के विभिन्न रूप धारण किए हुए थे। श्री सिद्धचक्र महामंडर विधान की शुरुआत श्रीजी का अभिषेक व पूजन के साथ हुआ। शीतल सागर महाराज का मंदिर हुआ आगमन समवेत शिखर से महाराष्ट्र की ओर गमन कर रहे शीतल सागर महाराज का गुरुवार को दिगंबर जैन मंदिर में आगमन हुआ। उनके आगमन से आयोजन की भव्यता और भी बढ़ गई। आयोजन समिति के सचिव मनीष जैन व मीडिया प्रभारी दिनेश जैन ने बताया कि इस पुण्य मौके पर श्री शीतल सागर जी महाराज का पदार्पण होना जैन समाज के लिए सौभाग्य की बात है। पूजा विधान के बीच उनका आशीर्वचन संदेश के रूप में सुनने को मिला। जिससे समाज के लोग धन्य हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *