श्री हनुमान चालीसा परिवार की रथयात्रा में श्री मेहंदीपुर बाला जी, श्री सालासर बाला जी और बड़ा हनुमान मंदिर की सजी झांकियां

भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री हनुमान चालीसा परिवार की ओर से 9 वें वार्षिक मेले के उपलक्ष्य में हॉल गेट से रथ यात्रा निकाली। इस रथ यात्रा में सबसे आगे घोड़ों पर सवार युवक हाथों में सनातनी ध्वज लेकर श्री बाला जी के जयकारे लगाते आगे-आगे चले। इसमें पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी, पार्षद विकास सोनी श्री हनुमान जी का आशीर्वाद लेने मुख्य रूप से पहुंचे। रथ यात्रा में बजरंगी सेना अलग-अलग रूप धारण किए हुए थे। बैंड बाजे के साथ निकाली रथ यात्रा हाल गेट से शुरू होकर पिंक प्लाजा, कैरो मार्केट, कटड़ा जैमल सिंह, हाथी गेट होते दुर्ग्याणा तीर्थ पहुंची। रंग- बिरंगे फूलों से सजे रथों में श्री मेहंदीपुर बाला जी, राजस्थान श्री सालासर बाला जी श्री लंगूरों वाले बड़ा हनुमान मंदिर, छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी हिमाचल प्रदेश, मां ज्वाला जी हिमाचल प्रदेश से लाई अखंड ज्योति स्वरूपों को विराजमान किए। श्री हनुमान चालीसा परिवार के सभी सेवादारों और संगत के सहयोग से निकाली रथ यात्रा का लोगों ने फूलों से स्वागत किया। जैसे ही रथ यात्रा दुर्ग्याणा मंदिर पहुंची वहां के पदाधिकारियों और पंडितों ने मिलकर आरती उतारी और सभी को प्रसाद वितरण किया। प्रधान सूरज बब्बर ने कहा कि 24 फरवरी को शाम 6 बजे से श्री दुर्ग्याणा तीर्थ प्रांगण में 9 वां वार्षिक मेला मनाया जाएगा। जिसमें बालाजी महाराज का विशाल संकीर्तन होगा। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक मनी लाडला अपनी मधुर वाणी में श्री बालाजी महाराज का गुणगान करेंगे। जबकि श्री हनुमान चालीसा परिवार द्वारा श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी किया जाएगा। इसी दौरान भंडारा की लगाया जाएगा। इस मौके पर डॉ. राकेश शर्मा, सुनील कोंटी, पार्षद विक्की दत्ता, अनिल कुमार, अंशुल वाहि, सौरभ मेहरा, विक्की सोनी, अभिषेक तनेजा, माधव सहगल, साहिल पसरिचा, अनीश बब्बर समेत कई भक्त मौजूद रहे। रथयात्रा में नाचते श्रद्धालु ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *