श्री हनुमान जयंती 12 को, रवि, जय योग, हस्त और चित्रा नक्षत्र का बन र​हा संयोग

रांची | शहर की धार्मिक संस्था श्री सालासर हनुमान मंडल द्वारा 12 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मीडिया प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक श्री हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव में नयनाभिराम झांकी, अखंड ज्योत, रस माधुरी शृंगार से सुसज्जित सालासर बालाजी के सान्निध्य में विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे। किशन शर्मा ने कहा कि सुबह 8 बजे गणेश पूजन सह अखंड ज्योत मुख्य यजमान सहपत्नी प्रज्वलित करेंगे। प्रातः 9 बजे से 151 महिलाओं द्वारा सस्वर सुंदरकांड पाठ किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *