श्रोताओं ने श्री कृष्ण के बाल लीलाओं का किया श्रवण

भास्कर न्यूज | लोहरदगा शास्त्री नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के वार्षिक उत्सव के अवसर पर आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में आचार्य राम कुमार शुक्ला धर्माचार्य ने श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को भगवान श्री कृष्ण के बाल लीलाओं का सुंदर चित्रण किया । कथा के दौरान पूतना वध, कालियानाग को वश में करना, माखन लीला में मां यशोदा के द्वारा पकड़े जाना फिर उनसे मुन्हार करना, अपने मुख पर सारे ब्रह्मांड का दर्शन कराना आदि सुनाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *