श्वास नली में फंसी पिन, ऑपरेशन कर निकाली:एमबीएस अस्पताल में किया गया 11 साल की बच्ची का ऑपरेशन

कोटा के एमबीएस अस्पताल के ईएनटी विभाग में शुक्रवार को डॉक्टरों ने एक 11 साल की बच्ची की जान बचाते हुए उसकी श्वास नली में फंसी हिजाब पिन को एंडोस्कोपी के माध्यम से सुरक्षित निकाल लिया। बच्ची मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले की रहने वाली है। डॉ.शिवकुमार ने बताया कि बच्ची हिजाब पहन रही थी। इस दौरान उसने एक पिन मुंह में दबा रखी थी और दूसरी पिन से हिजाब लगा रही थी। इसी बीच सांस लेते समय मुंह में रखी पिन सीधे श्वास नली में चली गई। इसके बाद बच्ची को तेज खांसी और सांस लेने में गंभीर परेशानी होने लगी। परिजन उसे पहले श्योपुर के एक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां एक्स-रे में श्वास नली में पिन फंसी होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद उसे कोटा रेफर किया गया जहां एमबीएस अस्पताल में भर्ती कर ऑपरेशन किया गया। डॉ. शिवकुमार ने बताया कि पिन लगभग एक इंच लंबी थी और उसके पिछले हिस्से में प्लास्टिक का मोती नुमा भाग लगा हुआ था, जिससे खतरा और बढ़ गया था। एंडोस्कोपी से महज दो मिनट से भी कम समय में पिन को सुरक्षित निकाल लिया गया। अगर समय पर इलाज न होता तो श्वसन मार्ग में रुकावट, गंभीर संक्रमण या जानलेवा स्थिति पैदा हो सकती थी।
फिलहाल बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *