बिलासपुर | यूनिटी हॉस्पिटल और ब्रिलियंट स्कूल के सामने नाले से होकर मध्यनगरीय गदा चौक तक जाने वाली सिंगल सड़क इन दिनों अव्यवस्था का शिकार है। पहले से ही संकरी इस सड़क पर वर्षों से कबाड़ हालत में खड़ी कारों ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। कई वाहन ऐसे हैं, जिन्हें लंबे समय से हटाया नहीं गया है, जिससे रास्ता और संकरा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों को निकलने में भारी परेशानी होती है। वहीं अस्पताल आने वाले मरीजों और एंबुलेंस को भी रास्ता साफ नहीं मिल पाता, जिससे आपात स्थिति में खतरा बढ़ जाता है। लोगों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने मांग की है कि सड़क किनारे खड़ी कबाड़ गाड़ियों को तत्काल हटाया जाए और नो-पार्किंग के सख्त नियम लागू किए जाएं। – संतोष अग्रवाल, स्थानीय निवासी


