उपरवाह| शासकीय रानी अवंती बाई लोधी महाविद्यालय घुमका में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। एनएसएस इकाई ने प्रभारी प्राचार्य डॉ. सत्यदेव त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुआ। भारतेंदु प्रसाद ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1972 में हर साल पांच जून को पर्यावरण दिवस मनाने का निर्णय लिया था। इस वर्ष की थीम पर चर्चा करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन के प्रयोग से बचने का संकल्प दिलाया गया। इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक दीपक वर्मा ने पौधे लगाने और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करने का संदेश दिया। अतिथि व्याख्याता देवानंद बंदे ने जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के खतरे के बारे में जानकारी दी।