महासमुंद| शासकीय प्राथमिक शाला छपोराडीह मे संकुल स्तरीय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शासकीय प्राथमिक शाला बांसकुडा के सेवानिवृत शिक्षक रतन लाल चैधरी व संकुल अचानकपुर के सेवानिवृत भृत्य पंचूराम धुव को उनके शिक्षकीय कार्यकाल पूर्ण करने पर भावभीन विदाई दिया गया। छपोराडीह और अचानकपुर के इस विदाई कार्यक्रम मे शिक्षकों को अतिथि के हाथों से श्रीफल व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित गया। इस मौके पर त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव, कुमार सिंह पटेल, नंदलाल, लक्ष्मी पांडे, होरीलाल पटेल, हीरालाल पटेल, रम्भा बाई पटेल, जरीना कुरैषी, महेन्द्र ठाकुर, नीरज कुमार साहू सहित अन्य लोग मौजूद थे।


