संगरुर में पत्नी-प्रेमी ने की पति की हत्या:अवैध संबंधों का विरोध करता था मृतक, हरियाणा से बरामद हुआ शव, शराब पिलाकर नहर में फेंका

पंजाब के संगरूर जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी ने मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने देर रात हरियाणा के फतेहाबाद के पास एक नहर से मृतक बग्गा सिंह का शव बरामद किया। मामले में मृतक के दामाद सिंदरपाल सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी सास बेअंत कौर का बिजलपुर निवासी सतनाम सिंह से अवैध संबंध था। बग्गा सिंह इस रिश्ते का विरोध करते थे। पुलिस ने पहले बेअंत कौर और सतनाम सिंह को अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया। पूछताछ में सतनाम सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह बग्गा सिंह को उनके घर से अपने साथ ले गया। फिर उसे शराब पिलाने के बाद समाना में धनेठा पुल के पास भाखड़ा नहर में फेंक दिया। गोताखोरों ने तलाश किया शव पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश की। शव फतेहाबाद से करीब 15 किलोमीटर दूर सलेम खेड़ा नहर से बरामद हुआ। अब पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रमुख ने बताया कि मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपी बेअंत कौर और उसके प्रेमी सतनाम सिंह के खिलाफ हत्या की धारा भी जोड़ दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *