संगरुर में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत:बठिंडा- जीरकपुर हाईवे पर वाहन ने मारी टक्कर, चालक मौके से फरार

पंजाब के संगरुर में बठिंडा-जीरकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वेयर हाउस के गोदामों के पास देर रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एएसआई अमनदीप सिंह ने बताया कि, बठिंडा-जीरकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भवानीगढ़ से पटियाला जाते समय देर रात उन्हें वेयर हाउस के गोदामों के पास एक व्यक्ति का शव सड़क पर पड़ा मिला। मृतक व्यक्ति का सिर बुरी तरह कुचला होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि मृतक की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष है, को हाईवे पर जाते समय किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि मृतक के कपड़ों से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है। इसलिए उक्त व्यक्ति की पहचान के लिए उसके शव की तस्वीर विभिन्न सोशल मीडिया साइटों पर पोस्ट की गईं और शव को अगले 72 घंटों के लिए संगरूर सिविल अस्पताल स्थित शवगृह में रखा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *