संगरूर पुलिस द्वारा युद्ध नशों के विरुद्ध और गांवों के पहरेदार अभियान के तहत 1 से 28 फरवरी तक विशेष कार्रवाई की। एसएसपी संगरूर सरताज सिंह चहल ने जानकारी देते बताया कि इस दौरान नशा तस्करी से जुड़े 85 मुकदमे दर्ज कर 124 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 891 ग्राम हेरोइन, 60 ग्राम अफीम, 25 किलो 500 ग्राम भुक्की चूरा पोस्त, 725 ग्राम गांजा/सुल्फा, 20 ग्राम नशीला पाउडर, 231 नशीले इंजेक्शन, 1381 नशीली गोलियां और 11 किलो 60 ग्राम हरे पोस्त के पौधे बरामद किए। शराब तस्करों के खिलाफ 19 मुकदमे दर्ज कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 195.750 लीटर देसी शराब, 37.500 लीटर अवैध शराब, 36 लीटर अंग्रेजी शराब और 75 लीटर लाहन बरामद की। वहीं आर्म्स एक्ट के तहत 4 मुकदमे दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 4 पिस्तौल/रिवॉल्वर व 3 जिंदा कारतूस बरामद किए। जुआ एक्ट के तहत 2 मामलों में 6 आरोपियों से 11,100 रुपये जब्त किए। इस दौरान 5 भगोड़ों को भी काबू किया। पुलिस ने लोगों से नशा विरोधी मुहिम में सहयोग की अपील करते 129 गांवों और शहरों में जागरूकता बैठकें कर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया।


