संगरूर में कनाडा भेजने के नाम पर धोखाधड़ी:मोहाली की कंपनी ने युवक से ठगे 17.92 लाख, दो महिलाओं समेत चार पर FIR

पंजाब के संगरूर में एक युवक के साथ विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। भवानीगढ़ पुलिस ने मोहाली की एक इमीग्रेशन कंपनी के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों ने युवक को न ही कनाडा भेजा और न ही पैसे वापस किए। पीड़ित हरमंदीप सिंह ने कनाडा जाने के लिए मोहाली की एक इमीग्रेशन कंपनी से संपर्क किया था। कंपनी के मालिक राकेश कुमार, उनकी पत्नी प्रभा, लीगल एडवाइजर मनराज संधू और नताशा ने उसे कनाडा भेजने का वादा किया। इसके लिए 17 लाख 92 हजार रुपए की डील तय हुई। अलग-अलग किश्तों में दी रकम हरमनदीप ने आरोपियों को अलग-अलग किश्तों में पूरी रकम दे दी। लेकिन आरोपियों ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए। लगातार टालमटोल करने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दो महिलाओं समेत चार पर केस पुलिस ने दो महिलाओं समेत चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *