संगरूर में चाइनीज डोर पर बैन:DC बोले- रेड कर कार्रवाई करें, दुकानदारों को दी हिदायत

संगरूर में चाइनीज डोर पर डिप्टी कमिश्नर संदीप ऋषि ने बैन लगा दिया है। इसके लिए उन्होंने सभी उप मंडलों के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सख्त तलाशी अभियान चलाने और रेड का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के चाइनीज डोर की बिक्री और प्रयोग पर रोक लगाने के निर्देश जारी करने के बावजूद भी देखने में आ रहा है कि कई पतंगबाज, राहगीरों और अन्य लोगों की जान को खतरे में डालकर प्लास्टिक की डोर का प्रयोग कर रहे हैं, जिसे सख्ती से रोका जाना चाहिए। डिप्टी कमिश्नर संदीप ऋषि ने जिला संगरूर के सभी सब-डिवीजनों के एसडीएम, नगर कौंसिलों के ई.ओज और ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस मामले में जांच करके चाइनीज डोर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। जो दुकानदार चाइनीज डोर बेचकर लोगों और पक्षियों की कीमती जान को खतरे में डाल रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सरकारी आदेशों की अनदेखी न करें
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पतंग उड़ाने के शौकीन बच्चे और युवा शौक पूरा करने के लिए सरकारी आदेशों की अनदेखी न करें, क्योंकि संगरूर जिले में चाइनीज डोर की बिक्री, प्रयोग व भंडारण पर प्रतिबंध है और यदि कोई व्यक्ति इसका उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *