संगरूर में दोस्त की हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार:शव के किए टुकड़े, सिर नाले में मिला, फैक्ट्री में काम करता था मृतक

पंजाब के संगरूर में प्रताप नगर के रहने वाले अजय राम ने अपने दोस्त राजेश कुमार की हत्या कर दी। आरोपी ने न सिर्फ हत्या की, बल्कि शव को कई टुकड़ों में काट दिया। राजेश कुमार भवानीगढ़ की एक फैक्ट्री में काम करता था। भाइयों ने कराई शिकायत दर्ज बता दें कि 25 फरवरी को राजेश के भाइयों ने सिटी पुलिस स्टेशन में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने तलाश के लिए जगह-जगह इश्तेहार लगवाए। पीड़ित के भाइयों ने बिहार के रहने वाले अजय राम पर शक जताया। आरोपी ने पूछताछ में जुर्म कबूला पूछताछ में अजय ने जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि राजेश का सिर काटकर सोहियां-सुनाम रोड पर स्थित नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतक का सिर बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पटियाला भेज दिया गया है। पुलिस ने अजय राम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *