संगरूर के पूर्व एडिशनल डिप्टी कमिश्नर प्रीतम सिंह जौहल ने विधानसभा चुनाव 2027 में मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया। उन्होंने सोमवार शाम को प्रैस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव लड़ने की बात कही। पूर्व एडीसी ने कहा कि उनके करेक्टर और काम करने के तरीके से सभी पार्टियों के नेता वाकिफ हैं। इसलिए सभी पार्टियां उन्हें अपने साथ शामिल करने के लिए संपर्क कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई पार्टी उन्हें टिकट का ऑफर देती है और वो पार्टी अच्छा काम करने वाली होगी तभी वो पार्टी ज्वाइन करेंगे। नहीं तो आजाद तौर पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने साफ कर दिया कि वो इस बार चुनाव लड़कर नेताओं के लिए आदर्श स्थापित करना चाहते हैं। जीतूं या हारूं फिर भी पब्लिक के लिए करूंगा काम प्रीतम सिंह जौहल ने कहा कि उन्होंने चुनाव लड़ने का मन बनाया है और तय किया है कि वो चाहे जीतें चाहे हारें वो पब्लिक की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि कई सालों से वो पब्लिक के लिए काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। प्रीतम सिंह जौहल सेमिनारों के जरिए पब्लिक को अलग-अलग मुद्दों पर जागरूक करते रहते हैं। हाल ही में वो राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के साथ कई जगहों पर लोगों को नशों के विरुद्ध जागरूक करते दिखे। आप के कुछ काम पसंद कुछ पर सख्त विरोध प्रीतम सिंह जौहल का कहना है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने का अच्छा काम किया है। लेकिन वहीं बेफिजूल का खर्च करने पर उन्हें बेहद आपत्ति है। उनका कहना है कि राज्य का पैसा दूसरे राज्यों में खर्च नहीं किया जाना चाहिए। इमानदार अफसर के तौर पर देते हैं मिसाल प्रीमत सिंह जौहल अपने समय पर बेहद इमानदार अफसर रहे हैं। अपने कामकाज के लिए भी वो डेडिकेटिड माने जाते थे। पब्लिक भी उन्हें पसंद करती रही है। वो लंबे समय तक संगरूर में बतौर एडीसी रहे।


