पंजाब के संगरूर के भवानीगढ़ में बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप मैनेजर को निशाना बनाया है। घटना बीती रात की है। जय शिव शंकर फिलिंग स्टेशन के मैनेजर जगसीर दास अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। गांव नारायणगढ़ के पास चार मोटरसाइकिल पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने जगसीर दास के साथ मारपीट की। मामले की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। तेजधार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाश उनकी जेब से 5 हजार रुपए की नकदी लूटकर फरार हो गए। सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस घायल जगसीर दास ने घटना की सूचना पेट्रोल पंप पर दी। पेट्रोल पंप के मालिक तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें संगरूर के अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह के अनुसार पुलिस सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। रात के समय सड़क पर हो रही वारदाते वहीं स्थानीय गांवों के लोगों का कहना है कि रात के समय सड़क पर यात्रा करना जान जोखिम में डालना है, क्योंकि अज्ञात लोग रात के समय इस सड़क पर लोगों से मारपीट और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते हैं। उन्होंने जिला पुलिस प्रमुख से मांग की कि इस सड़क पर रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि ऐसी घटनाएं न घटें।


