संगरूर में युवक से मारपीट और जातिसूचक शब्द बोले:6 लोगों पर FIR, पीड़ित बोला-स्कूल से लौट रहा था, घेरकर पीटा

पंजाब के संगरूर जिले में एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर जातिसूचक टिप्पणी कर अपमानित किया गया। भवानीगढ़ पुलिस स्टेशन में विक्रमजीत सिंह की शिकायत पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता विक्रमजीत सिंह ने बताया कि वह गांव के स्कूल से लौट रहा था। इसी दौरान रंजीत, गुरमीत और रणधीर (तीनों भाई), गुरविंदर, बब्बी और रिंका ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। पहले भी हमला करने की कोशिश विक्रमजीत के अनुसार, आरोपी पहले भी उस पर हमला करने की कोशिश कर चुके हैं। लेकिन उसने कोई शिकायत नहीं की थी। इस बार आरोपियों ने उसे घेरकर मारपीट की और जातिसूचक टिप्पणियां कीं। इससे आहत होकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शेड्यूल्ड कास्ट एंड शेड्यूल्ड ट्राइब एक्ट 1989 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही पीड़ित को घेरकर मारपीट करने का भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *