पंजाब के संगरूर में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने व्यक्ति से 12 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित ने भवानीगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार पटियाला के रहने वाले जगदीप सिंह ने पुलिस के शिकायत दी। उन्होंने बताया कि भवानीगढ़ के लाल सिंह उर्फ लाली ने उनसे 12 लाख रुपए ठगे हैं। आरोपी ने उन्हें विदेश भेजने का झांसा देकर अलग-अलग समय पर कुल 12 लाख रुपए ले लिए। आरोपी ने न तो उन्हें विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए। बार-बार मांगने पर टालमटोल करता रहा। मामले की जांच में जुटी पुलिस पीड़ित ने जिला पुलिस प्रमुख संगरूर से शिकायत की। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी भवानीगढ़ मामले की आगे की जांच करेंगे। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


