संगीत एक मात्र माध्यम है, जिससे तनाव मुक्त होता है मनुष्य: विधायक नायक

बंडामुंडा | रेलनगरी बंडामुंडा के डीजल कॉलोनी में ग्रीन एंड ग्रीन म्यूजिकल इवेंट द्वारा ग्रैंड म्यूजिक नाइट का आयोजन किया गया। इस दौरान राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कार्यक्रम में मौजूद संगीत कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। संगीत कलाकारों के गीतों पर विधायक नायक झूमते नजर आए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने बताया कि संगीत एक मात्र माध्यम है जिससे लोग तनाव मुक्त जीवन जीते हैं। उन्होंने कहा कि संगीतकार हमारे समाज में संगीत के माध्यम से लोगों के बीच खुशी बांटते हैं। इस दौरान स्थानीय संगीत कलाकारों ने नए और पुराने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजक कमेटी के सदस्यों ने बताया कि स्थानीय संगीत कलाकारों की आवाज को एक नई पहचान देना उनका मकसद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *