संगीत सम्मेलन 1 से 4 मार्च तक…:दो दर्जन से अधिक कलाकार दिखाएंगे कला का जादू, तैयारियां मुकम्मल

भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के शहीदी शताब्दी वर्ष को समर्पित 121वां वार्षिक संगीत सम्मेलन 1 मार्च से 4 मार्च तक दुर्ग्याणा मंदिर स्थित वेद कथा भवन में आयोजित किया जा रहा है। श्री लक्ष्मी नारायण राग सभा द्वारा श्री दुर्ग्याणा मंदिर कमेटी के विशेष सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में कलाकार कला का प्रदर्शन करेंगे। राग सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार का सम्मेलन बेहद खास है। होली के अवसर पर जहां दुर्ग्याणा मंदिर परिसर में गुलाल की अमृत वर्षा होगी, वहीं संगीत की लहरों से वेद कथा भवन की दीवारें गूंज उठेंगी। राग सभा सोसायटी के चेयरमैन सुदर्शन कपूर, प्रधान सुधीर मेहरा, कोऑर्डिनेटर एसके वधवा और प्रेस सचिव सुरिंदर दुग्गल ने बताया कि 1 मार्च को दोपहर 12:30 बजे जिलाधीश दलविंदरजीत सिंह दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ करेंगे। पहले दिन स्थानीय कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में एक दर्जन से अधिक देश के प्रसिद्ध कलाकार भाग लेंगे। दिल्ली के प्रसिद्ध शहनाई वादक भास्कर नाथ सुबह 11 बजे से शहनाई से दो मार्च के दिन की शुरूआत करेंगे। इस संबंधी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। संगठन के पदाधिकारियों की कलाकारों के ठहराव, भोजन व्यवस्था संबंधी ड्यूटियां लगा दी गई हैं। .2 मार्च 11 से दोपहर 2 बजे तक : भास्कर नाथ शहनाई, दिपीन राय वोकल, विश्वनाथ वोकल, संगीता शंकर वायलिन, श्रुति मराठे वोकल, मितलेश झा तबला, जयदेव तबला, जाकिर डोलपूरी हारमोनियम, माजिद खान तानपुरा। 3 मार्च समय 11 से तीन : कलाकार भवनेश कोमकली वोकल, शलमली जोशी वोकल, लक्ष्य मोहन गुप्ता एंड आयुष मोहन गुप्ता सितार व सरोद जुगलबंदी, अविनाश कुमार वोकल, सुष्मिता एंड देबोप्रिया फ्लूट जुगलबंदी, मितलेश कुमार झा तबला, जाकिर डोलपुरी हारमोनियम, माजिद खान तानपुरा। 4 मार्च समय 11 से तीन बजे तक : मनाली बोस वोकल, भुवनेश कोमकली वोकल, सुचिसमिता एंड देबोप्रिया फ्लूट जुगलबंदी, शाल्मली जोशी वोकल, लक्ष्य मोहन गुप्ता एंड आयुष मोहन गुप्ता सितार एंड सरोद, मिथलेश कुमार झा तबला, जयदेव तबला, जाकिर डोलपुरी हारमोनियम, माजिद खान तानपुरा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *