संघर्षमयी और सफल जीवन यात्रा के साथ समाज में योगदान के लिए 12 महिलाओं का सम्मान किया

भास्कर न्यूज | जालंधर महिला नेतृत्व और सामाजिक प्रभाव को सम्मान देने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में समारोह करवाया। रेव. फादर पीटर कवुम्पुरम के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की 12 प्रतिष्ठित महिला हस्तियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। आयोजन हाईकोर्ट के वकील जैक्सन त्रेहन के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत असिस्टेंट प्रो. मेहा की प्रार्थना और डॉ. रेखा के स्वागत भाषण से की। समारोह के दौरान सम्मानित महिलाओं ने अपनी संघर्षमयी और सफल जीवन यात्रा साझा की। अंत में संदेश दिया कि महिला सशक्तिकरण ही एक प्रगतिशील समाज की असली नींव है। इस मौके साहित्य व शिक्षा के लिए प्रसिद्ध कवयित्री सरला भारद्वाज और सेवानिवृत्त प्रो. कविता विज खेल क्षेत्र के लिए वर्ल्ड चेस चैंपियन (डिफरेंटली एबल्ड) मलिका हांडा, कानून व जनसेवा के लिए असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी गुरशरण कौर और हेड कांस्टेबल ज्योति शर्मा, स्वास्थ्य के लिए डॉ. रूपाली कोहली, डॉ. रीना कक्कड़ और डॉ. दिव्या कालड़ा, सामाजिक नेतृत्व के लिए त्रिशला शर्मा, सोनिका कोहली, डॉ. धन्या नायर, सी. अनीता को सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित प्रबंधक व अन्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *