राजपुर | महामाया मंदिर प्रांगण स्थित संतोषी माता मंदिर का चतुर्थ वार्षिकोत्सव 11 फरवरी को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान अखंड कीर्तन, भंडारा और स्कूली बच्चे आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। जनपद उपाध्यक्ष आकाश अशोक अग्रवाल ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा के आतिथ्य में आयोजित होंगे। वहीं लटोरी के जय मानस ग्रुप रामायण पाठ का आयोजन करेगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


