संतोष कुमार द्विवेदी का आर्यावर्त कार्यालय में हुआ सम्मान
अनूपपुर। उमरिया निवासी जाने माने गांधीवादी समाजसेवी साहित्यकार संतोष कुमार द्विवेदी के अनूपपुर प्रवास के दौरान दैनिक आर्यावर्त समाचार पत्र के जिला कार्यालय अनूपपुर में आर्यावर्त समाचार पत्र के स्थानीय संपादक संतोष कुमार झा और समाचार प्रमुख अजीत कुमार मिश्रा द्वारा शाॅल पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विदित हो कि श्री द्विवेदी ने विगत दिवस दैनिक आर्यावर्त समाचार पत्र के तत्वावधान में पालीटेक्निक काॅलेज में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और अनूपपुर के गजलकार दीपक अग्रवाल के संग्रह रेत पर कश्तियां के विमोचन का सफल संचालन किया था। इस अवसर पर आर्यावर्त समाचार पत्र के जिला संवाददाता, अनुपम सिंह के अलावा समाजसेवी भूपेश शर्मा, चंद्रशेखर एवं शिवाकांत के अलावा दीपक अग्रवाल की उपस्थिति रही। संतोष कुमार द्विवेदी से आगामी 22 और 23 दिसंबर को जिले में आयोजित होने वाले सर्व सेवा संघ के 91 वे राष्ट्रीय अधिवेशन के बारे में भी संक्षिप्त चर्चा हुई। ज्ञात हो कि इस आयोजन में महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी के भी शामिल होने के संभावना है।


