संत आसाराम बापू आश्रम में मातृ-पितृ पूजन आज

भास्कर न्यूज | लुधियाना मातृ-पितृ पूजन दिवस का शुभ प्रारंभ वर्ष 2006 में पूज्य संत आसाराम बापू की दिव्य प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से हुआ था। इस पावन दिवस का उद्देश्य समाज, विशेषकर बच्चों एवं युवाओं में अपने माता-पिता के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं श्रद्धा की भावना जागृत करना है, क्योंकि माता-पिता ही हमारे प्रथम गुरु और सच्चे हितैषी होते हैं। इसी पावन परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष 14 फरवरी को शहर में योग वेदांत सेवा समिति एवं युवा सेवा संघ की टीम द्वारा पिछले एक माह से निरंतर प्रयास करते हुए 80 से अधिक विद्यालयों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर मातृ-पितृ पूजन दिवस के कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में न्यूनतम 20,000 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने माता-पिता का पूजन किया। साथ ही आज संत आसाराम आश्रम में बड़े स्तर पर मातृ पितृ पूजन दिवस कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। इसी कड़ी में शनिवार को एसएसबी किड्स वेली कॉन्वेंट स्कूल में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता का तिलक, पुष्प अर्पण एवं पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। समिति के प्रमुख अरविंदर चिटकारा के मार्गदर्शन में यह समस्त आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर शशि ओझा, संजय ,अमृत सिंह, अंबिका सिंह, अभितेश मोदी, विमल नैयर, अनिल अग्निहोत्री, नितिन गर्ग, सचित वर्धन, सुनील आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *