अमृतसर| संत निरंकारी मिशन की ओर से प्रोजेक्ट अमृत का चौथा चरण शुरू होगा। 22 फरवरी को शहर समेत देश भर में मिशन के सभी सेवादार मिलकर प्रोजेक्ट अमृत के ‘स्वच्छ जल स्वच्छ मन’ अभियान के तहत कई इलाकों में सफाई करेंगे। माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से सुबह 8 से 11 तक होने वाले इस सफाई अभियान में देश भर के 1500 से ज्यादा स्थानों पर सफाई की जाएगी। जिसमें मिशन के हजारों वालंटियर इस कैंपेन में भाग लेंगे।


