चाईबासा| शनिवार को संत मेरी पब्लिक स्कूल चाईबासा के बच्चों ने नववर्ष पर रूंगटा गार्डन का खूब आनंद लिया। स्कूल की शिक्षिकाओं ने बच्चों को रूंगटा गार्डन का भ्रमण करवाया। उसके बाद प्राचार्य आयशा शमीम ने एस.आर. रूंगटा की समाधि स्थल के बारे में प्रकाश डाला। शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि भ्रमण का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। बच्चों को बताया गया कि पर्यावरण जितना हरा-भरा रहेगा, हम सभी उतने ही स्वस्थ रहेंगे। पिकनिक के दौरान प्रधान अध्यापिका ने रंग-बिरंगे फूल, पौधे व सब्जियों के बगीचे के बारे में विस्तार से बच्चों को बताया। सभी शिक्षकों ने बच्चों के साथ मिलकर खेलकूद, डांस, बैडमिंटन और अंताक्षरी का आनंद लिया। बच्चों के साथ विद्यालय के निदेशक आफताब आलम तथा स्कूल की सभी शिक्षिकाएं और सहकर्मी मौजूद थे।


