बेमेतरा| बेसिक स्कूल मैदान में छग मेहर समाज द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय संत शिरोमणि रविदास जयंती व युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा शामिल हुए। आशीष छाबड़ा ने कहा कि संत रविदास भारत के मध्य काल के एक महान संत थे, जिन्होंने शिक्षा पर आधारित पंथ की स्थापना की। हमें जात-पात की बेडियों से बाहर निकाला व आत्म ज्ञान का मार्ग दिखाया। आज के परिवेश में जहां समाज में कटुता बढ़ रही है, ऐसे में संत रविदास के दिखाएं मार्ग पर चलकर ही हम आपस में भाईचारा व सौहार्द स्थापित कर सकते हैं। इस अवसर पर खेमराज बाकरे, शशि प्रभा गायकवाड, रामाधार लहरी, हितेश मंडावी, कुलेश्वरी बघेल, बसंत जोशी, गणेश सिवारे, दिनेश जोशी, भाव सिंह, राज राम, बृज लहरे, मोहित पाठक, शिव कुमार लहरे, विमल कर्माकर, कमल लहरे, हरिशंकर, रामू लहरे, दशरथ लहरे, पूरन लाल समेत सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।


