संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती 25 को होगा कोकपुर में

भास्कर न्यूज | धनेलीकन्हार जिला श्रीवास सेन समाज के तत्वावधान में संत शिरोमणि सेन महाराज की 725 वी जयंती 25 अप्रैल को कांकेर ब्लाक के ग्राम कोकपुर में आयोजित किया जाएगा। समाज के मीडिया प्रभारी लोकेश्वर सेन ने बताया आयोजन को लेकर समाजिकजनों में उत्साह का माहौल है। इसकी तैयारी जोरों से चल रही है। जयंती अवसर पर सुबह 11 बजे नंदाजी सेन महाराज की पूजा अर्चना की जाएगी। 12 बजे ग्राम में कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो पूरे ग्राम का भ्रमण करेगी। 2 बजे से सामाजिक पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान व उद्बोधन होगा व 3 बजे से अतिथियों का स्वागत सम्मान व उद्बोधन होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर विधायक आशा राम नेताम होंगे। अध्यक्षता श्रीवास सेन समाज के जिलाध्यक्ष कैलाश सेन करेंगे। विशिष्ट अतिथि मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, नगरपालिका कांकेर अध्यक्ष अरुण कौशिक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तारा ठाकुर, कांकेर जिला अध्यक्ष भाजपा महेश जैन, जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर, कांकेर जनपद अध्यक्ष पूर्णिमा कावड़े, कांकेर जनपद उपाध्यक्ष तारिणी बाबा ठाकुर, जनपद सदस्य अशोक कचलाम, सरपंच निशा दुग्गा, कमलेश उसेंडी व अन्य उपस्थित होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *