संत श्रीलिखमीदासजी क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज:कैबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन, कहा- समाज की क्रिकेट प्रतिभाओं को देंगे उच्च प्लेटफॉर्म

संत श्री लिखमीदासजी क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह का गुरुवार को अरविंद पवेलियन सिरोही में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अविनाश गहलोत, कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र कुमार गहलोत, भाजपा जिला प्रभारी सिरोही ने की। आयोजन कमेटी के संरक्षक प्रकाश बी माली ने बताया कि कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह के विशिष्ट अतिथि हीरालाल माली, अध्यक्ष माली समाज सेवा संस्थान सिरोही, ताराराम माली अध्यक्ष माली समाज वेलफेयर सोसाइटी सिरोही, प्रताप राम माली पूर्व अध्यक्ष माली समाज, शांतिलाल माली पूर्व अध्यक्ष चेन्नई माली समाज मीठालाल माली, गेनाराम माली,अशोक भाई माली, रमेश माली अचलगढ़, शांतिलाल सोलंकी, खेताराम माली, पूराराम माली जालोर, मीठालाल, हिमाजी माली आदि के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंडिडेट मंत्री अविनाश गहलोत ने क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ करने के अवसर पर कहा की क्रिकेट में जुनून और खेल कोशल के साथ ही समाज व परिवारजन का सहयोग आवश्यक है। माली-सैनी समाज सिरोही ने समाज की क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए शानदार चार दिवसीय प्रतियोगिता का ऐसा आयोजन किया। मुझे बतौर अतिथि व राज्य सरकार मंत्री तौर पर आमन्त्रित किया, इसके लिए मैं समाज का हमेशा ऋणी रहूंगा। ऐसे आयोजनों से समाज के युवाओं में आपसी भाईचारा वह एकता का बढ़ावा मिलेगा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं राजेंद्र गहलोत भाजपा जिला प्रभारी ने बताया कि समाज मे रवि विश्नोई जैसी भी प्रतिभाएं है। अगर समाज प्रतिभाओं के लिए ऐसे आयोजन होते रहेंगे तो रहगे तो आईपीएल व राजस्थान, भारतीय क्रिकेट में अपना स्थान बनाऐंगे। खेल को खेल की भावना की तरह खेलते हुए हारने वाली टीम अगली बार जीत के उद्देश्य से टूर्नामेंट खेले। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि तारा राम माली अध्यक्ष माली समाज वेलफेयर सोसाइटी सिरोही ने कहा कि- समाज सदैव ऋणी रहेगा, दोनों ही गहलोत बन्धुओं का क्योंकि समाज की हर क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रतिभाओं को सरकार की ओर से मिलने वाली हर सुविधाएं दिलवाकर आगे बढाएंगे। माली समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री हीरालाल जी माली ने सभी अतिथियों भामाशाह एवं खिलाड़ियों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *