जिले के संत सियाराम बाबा का स्वस्थ्य स्थिर बना हुआ है। अनुयायियों का दर्शन के लिए नर्मदा तट स्थित आश्रम पहुंचना जारी है। आश्रम में 24 घंटे श्रीराम धुन चल रही है। मंगलवार शाम 6 बजे को मालवा के संत पंडित कमल किशोर नागर नर्मदा आश्रम पहुंचे। उन्होंने बाबा के दर्शन कर उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए रोग निवारण स्त्रोत का वाचन किया। अपने गमछे से उन्हें हवा की। पगड़ी उतारकर ईश्वर से स्वास्थ्य लाभ की कामना की। नागरजी 45 मिनट आश्रम में रुके। सेवादारों से संतश्री के स्वास्थ्य के संबंध में चर्चा की। नर्मदाजी व हनुमान मंदिर जाकर दर्शन किए। इसके पहले कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने भी हाल जाने। संतश्री की इच्छा के मुताबिक डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जरूरत पर ऑक्सीजन मास्क लगाई जा रही है। जबकि आश्रम में अनुयायियों का सुंदरकांड पाठ व श्रीराम नाम संकीर्तन जारी है। डॉक्टर उनका स्वास्थ्य स्थिर बता रहे हैं। कल सीएम सियाराम बाबा को देखने आएंगे
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल (बुधवार) कसरावद के लेपा व भट्यान बुजुर्ग आएंगे। वे दोपहर 2:20 बजे लेपा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर 4:05 बजे भट्टयान बुजुर्ग पहुंचेंगे और वे संत सियाराम बाबा के आश्रम आएंगे। संत के हाल-चाल जानकार वे 4.30 बजे खमलाय हेलीपेड से उज्जैन पहुंचेंगे।