संदिग्ध हालत में बुजुर्ग महिला की मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान, सोने-चांदी के गहने गायब

चूरू के दूधवाखारा थाना क्षेत्र के लोहसना बड़ा गांव में बुजुर्ग की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। 14 जनवरी की रात को हुई इस घटना में महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं और उनके गहने भी गायब हैं। एक संदिग्ध मामला सामने आया है। यहां अकेली रहने वाली 83 वर्षीय सोना देवी की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। 14 जनवरी की रात को हुई इस घटना में महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं और उनके गहने भी गायब हैं। सरपंच प्रतिनिधि सुलतानाराम ने बताया कि सोना देवी (83) अपने घर में अकेली रहती थी, जबकि उनका बेटा परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। सुबह जब उन्हें चारपाई पर मृत अवस्था में पाया गया, तो उनकी आंख के नीचे चोट के निशान और खून के धब्बे मिले। साथ ही उनके कान की सोने की बालियां, टॉप्स और ताबीज भी गायब थे। दूधवाखारा थाने के एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को पहले दूधवाखारा पीएचसी में और फिर चूरू के डीबी अस्पताल की मॉर्चुरी में भिजवा दिया है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *