संपत्तियां बेच विकास कार्यों के लिए फंड जुटाने की योजना मंजूर, कब्जे भी हटाएंगे

भास्कर न्यूज | जालंधर शहर के विकास और लंबित योजनाओं को गति देने के लिए जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के कार्यालय में ट्रस्ट चेयरमैन रमणीक सिंह रंधावा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें में शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और ट्रस्ट की संपत्तियों को सुरक्षित करने के लिए कई निर्णय लिए गए। बैठक की शुरुआत में सभी ट्रस्टियों ने चेयरमैन को लतीफपुरा में लंबे समय से जमे अवैध कब्जों को हटाने की सफल कार्रवाई के लिए बधाई दी। चेयरमैन ने स्पष्ट किया कि ट्रस्ट की जमीनों पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगामी दिनों में अन्य क्षेत्रों से भी अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को कानूनी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बैठक में ट्रस्टी आत्म प्रकाश सिंह बबलू, एसई राकेश गर्ग, ईओ राजेश चौधरी और जगदीप सिंह नागरा समेत अन्य मौजूद रहे। इस बैठक में कुल 16 महत्वपूर्ण एजेंडों पर मोहर लगाई गई। इनमें से अधिकांश का उद्देश्य ट्रस्ट की आर्थिक स्थिति मजबूत करना और जनता की समस्याओं का समाधान करना है। इसके लिए ट्रस्ट ने अपनी संपत्तियां बेचकर विकास कार्योंे के लिए फंड जुटाने की योजना मंजूर की है। चेयरमैन ने कहा कि शहर का विकास आपसी सहयोग और टीम वर्क से ही संभव है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रस्ट की योजनाओं को पूरी तरह पारदर्शी तरीके से लागू किया जाए। पब्लिक सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार को प्राथमिकता दी जाए। जनता की शिकायतों का समयबद्ध निवारण सुनिश्चित हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *