संपत्ति के लिए दंपती पर लाठी-डंडों से हमला-VIDEO:पीड़ित की बहन को जमीन दिलाने के लिए चाचा पर मारपीट का आरोप, घायल अस्पताल में भर्ती

अलवर के मुंडावर क्षेत्र के पदमाड़ा कलां गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मुंडावर थाना क्षेत्र के इस गांव में चाचा-ताऊ के परिवारों के बीच हुए झगड़े में एक दंपती गंभीर घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना पदमाड़ा कलां गांव में रविवार दोपहर करीब 2 बजे हुई। घायल संजीव ने बताया- वह पत्नी के साथ दुकान से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे उसके चाचा रमेश और परिवार के चार लोगों ने उन पर लाठी-डंडों और फरसी से हमला कर दिया। वहीं घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें कुछ लोग आपस में झगड़ते और गाली-गलौज करते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस को शिकायत दे दी गई है। पहले देखें PHOTOS लाठी-डंडों और फरसी से किया हमला
घायल संजीव ने आरोप लगाया- रविवार दोपहर करीब 2 बजे वह पत्नी के साथ दुकान से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे उसके चाचा रमेश और परिवार के चार लोगों ने उन पर लाठी-डंडों और फरसी से हमला कर दिया। संजीव का आरोप है कि चाचा ने फरसी से उसके सिर पर हमला किया। इससे वह लहूलुहान हो गया। वहीं उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद
संजीव के अनुसार- उसके पिता सेना से रिटायर्ड थे। माता-पिता सहित दोनों भाइयों का देहांत हो चुका है। अब पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। संजीव ने कहा कि मेरी बहन प्रमिला देवी को संपत्ति दिलवाने के नाम पर चाचा उस पर लगातार दबाव बना रहा है। आए दिन झगड़ा करते रहते हैं। इसी रंजिश के चलते हमला किया गया। घायल पक्ष ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसकी अंगुली से सोने-चांदी की अंगूठी और उसकी पत्नी के कानों से सोने के कुंडल भी निकाल लिए। वहीं समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *