संबंधों में चल रहे विवाद में 19 वर्षीय युवक ने फंदा लगाया

भास्कर न्यूज |लुधियाना प्रेम संबंधों में चल रहे विवाद के चलते एक 19 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आर्यन यादव(19) वासी मक्कड़ कॉलोनी, ग्यासपुरा के रूप में हुई है। उसने घर में पंखे की हुक से चुन्नी के सहारे फंदा लगाकर जान दी। परिजनों ने बताया कि 24 फरवरी को आर्यन के पिता फैक्ट्री में ड्यूटी पर थे। इसी दौरान फैक्ट्री के फोरमैन राकेश ने फोन कर सूचना दी कि उनके बेटे की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और वे तुरंत घर आएं। जब पिता घर पहुंचे तो कमरे के अंदर आर्यन का शव पंखे की हुक से लटका हुआ था। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मां ने लगाए मकान मालिक की बेटी पर परेशान करने के आरोप मृतक की मां सुनीता ने पुलिस को दिए बयानों में मकान मालिक की बेटी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि आर्यन और लड़की के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन हाल के दिनों में लड़की उसे मानसिक रूप से परेशान कर रही थी। परिवार का आरोप है कि दोनों के बीच हो रही लड़ाई की वजह से उनका बेटा कुछ दिनों से घर पर ना तो किसी से बात करता था और ना ही सही से खाना खाता था। इसी मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आर्यन ने यह कदम उठाया। थाना सहनेवाल पुलिस ने मृतक की मां के बयान के आधार पर युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी इकबाल सिंह ने बताया कि लड़की नाबालिग है, इसलिए उनका नाम नहीं बताया जा सकता, बाकी जांच शुरु कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *