संभल के बाद काशी में बंद मिला मंदिर:दावा- 250 साल पुराना, 40 साल से ताला लटका, हिंदू संगठन ने योगी को लिखा लेटर

संभल के बाद काशी के मुस्लिम बहुल इलाके में मंदिर बंद पड़ा मिला। हिंदू संगठन सनातन रक्षक दल ने दावा किया है कि मंदिर 250 साल पुराना है। 40 साल से मंदिर पर ताला लगा है। इससे पहले, यहां पूजा होती थी। सनातन रक्षक दल ने बताया- मंदिर मदनपुरा इलाके में है, जिसमें मिट्‌टी भरी हुई है। मंदिर करीब 40 फीट ऊंचा है। मंदिर में ताला किसने बंद किया? इस बारे में यहां के लोग जानकारी नहीं दे सके। ताला खुलवाने के लिए सीएम योगी को लेटर लिखा है। फिलहाल, मंदिर के पास पुलिस तैनात की गई है। आज प्रशासन की टीम मंदिर का मुआयना करेगी। अचानक कैसे आया मंदिर चर्चा में… पोस्ट सामने आने के बाद लोग और पुलिस पहुंची
सोमवार को सोशल मीडिया X पर कुछ पोस्ट वायरल हुई। इसमें मंदिर और ताला दिखाया गया। दावा किया गया कि मंदिर को 40 साल पहले बंद करवा दिया गया। अतिक्रमण से ढकने का प्रयास किया गया। सनातन रक्षा दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पूरे मंदिर की स्थिति देखी। आस-पास के लोगों का कहना है- मंदिर बहुत पहले से ही बंद है। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। आस-पास रहने वाले लोगों से पूछताछ की। वीडियो और तस्वीरें लीं। दावा – मंदिर का जिक्र काशीखंड में भी
सनातन रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया- सीएम योगी से हस्तक्षेप करने और मंदिर का ताला खुलवाने की मांग की गई है। मंदिर के पास ही सिद्धतीर्थ कूप है। मंदिर का जिक्र काशीखंड में है। मंदिर पुष्पदंतेश्वर से दक्षिण परम सिद्धिप्रद सिद्धीश्वर हैं। मंदिर के पास ही सिद्धतीर्थ कूप भी है। DCP काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया- मंदिर पुराना है। गेट पर ताला बंद है। कोई यह नहीं बता सका कि मंदिर का मालिकाना हक किसके पास है। प्रशासन की टीम मौके का मुआयना कर स्थिति स्पष्ट करेगी। ——————————————————– यह भी पढ़ें : संभल DM ने मंदिर खुलवाया, 46 साल बाद पूजा शुरू:बुलडोजर से कुआं खुदवाया; जहां हिंसा में 4 मौतें हुईं, उसके करीब है मंदिर संभल में 46 साल से बंद पड़े भगवान शिव के मंदिर को शनिवार को अचानक खोला गया। बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी के दौरान डीएम-एसपी को यह मंदिर दिखा। दोनों ने गेट खुलवाया और मंदिर की सफाई कराई। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *