संभल के चंदौसी में शनिवार शाम कुएं की खुदाई के दौरान सुरंग मिली है। 2 जेसीबी लगाकर प्राचीन बाबली कुएं की खुदाई शुरू की गई। इस दौरान जमीन के नीचे प्राचीन इमारत भी निकली। तहखाना होने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। इससे पहले भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) की टीम ने सुबह कल्कि मंदिर का सर्वे किया। टीम ने गुंबद की तस्वीरें खींचीं। दीवारों पर नक्काशी के वीडियो बनाए। इसके अलावा, मंदिर परिसर में स्थित कृष्ण कूप यानी कुएं का भी सर्वे किया। वहीं शाम को चंदौसी में प्राचीन बाबली कुएं की खुदाई शुरू की गई। जिला प्रशासन ने दो जेसीबी लगाकर खुदाई की। इस दौरान जमीन के नीचे प्राचीन इमारत निकली है। सुरंग के साथ प्राचीन तहखाने होने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। ASI टीम का संभल में यह दूसरा दिन है। शुक्रवार को टीम ने गुपचुप तरीके से 9 घंटे तक सर्वे किया था। 5 तीर्थ स्थलों और 19 कुंओं से नमूने लिए थे। कल्कि मंदिर और कृष्ण कुएं को लेकर फिलहाल कोई विवाद नहीं है। माना जा रहा है कि ASI ने मंदिर और कुआं कितना पुराना है? यह जानने के लिए सर्वे किया। सर्वे के दौरान SDM वंदना मिश्रा के साथ भारी संख्या में फोर्स मौजूद रही। अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…