संभागायुक्त कोरबा प्रवास पर, स्कूल-आंगनबाड़ी का निरीक्षण:शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार, बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए

बिलासपुर संभाग के आयुक्त और रोल ऑब्जर्वर सुनील जैन 2 जनवरी को कोरबा प्रवास पर रहे। उन्होंने निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के संदर्भ में पाली तानाखार और कटघोरा विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इनमें माध्यमिक शाला चैतमा (मतदान केंद्र 209), प्राथमिक शाला सुतर्रा (मतदान केंद्र 183), प्राथमिक शाला कसनिया (मतदान केंद्र 33) और माध्यमिक शाला कसनिया (मतदान केंद्र 34) शामिल थे। मतदाता नामांकन के लिए दस्तावेज पूरे करने के दिए निर्देश संभाग आयुक्त ने नाम जुड़वाने के लिए प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर आवश्यक दस्तावेज पूरे करने के निर्देश दिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत की उपस्थिति में राजनीतिक दलों की बैठक भी हुई। इसमें बताया गया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से न छूटे और अपात्र का नाम न जुड़े। उन्होंने जानकारी दी कि नाम जोड़ने, एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने या अन्य आवश्यक सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है। प्राप्त आवेदनों की सुनवाई के उपरांत पात्र पाए गए आवेदकों के अनुसार मतदाता सूची संशोधित की जाएगी। संभागायुक्त ने चैतमा स्कूल और कसनिया आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान, संभागायुक्त ने पाली विकासखंड के माध्यमिक शाला चैतमा और कटघोरा के आंगनबाड़ी केंद्र कसनिया का भी निरीक्षण किया। माध्यमिक विद्यालय चैतमा में उन्होंने बच्चों की पढ़ाई, पाठ्यक्रम की प्रगति और अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारियों के बारे में शिक्षकों से जानकारी ली। उन्होंने पाठ्यक्रम संचालन और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कमिश्नर ने आंगनबाड़ी कसनिया का निरीक्षण आंगनबाड़ी केंद्र कसनिया के निरीक्षण के दौरान, कमिश्नर ने बच्चों की दर्ज संख्या और उनकी उपस्थिति का आकलन किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कर्मचारियों को बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने और पोषण व शिक्षा कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर ओंकार यादव, संबंधित एसडीएम, तहसीलदार और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *