संयुक्त मोर्चा संघर्ष समिति का गठन:गिरीश शर्मा को चुना गया अध्यक्ष; नई नर्सिंग और पैरामेडिकल भर्ती को मेरिट और बोनस अंक के आधार पर करवाने की मांग

नई नर्सिंग और पैरामेडिकल भर्ती निकलवाने और भर्ती को मेरिट और बोनस अंक के आधार पर करवाने की मांग को लेकर प्रदेश में संयुक्त मोर्चा संघर्ष समिति का गठन हुआ। पिंकसिटी प्रेस क्लब, जयपुर में हुए प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में विभिन्न कैडर और यूनियन के पदाधिकारियों ने गिरीश शर्मा को सर्व सहमति से अध्यक्ष चुना। राजस्थान में नर्सिंग और पैरामेडिकल कर्मचारी (नर्सिंग ऑफिसर, एएनएम, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन लेव सहायक, रेडियोग्राफर) जो की विभिन्न कैडर के माध्यम से संविदा पर कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं, उक्त कर्मचारियों द्वारा नई सीधी नियमित भर्ती करवाने और भर्ती को मेरिट और बोनस अंक से करवाने की मांग को लेकर पिंकसिटी प्रेस क्लब जयपुर में प्रदेश स्तरीय अधिवेशन का आयोजन हुआ। जिसमें संयुक्त मोर्चा संघर्ष समिति का गठन किया गया है। गिरीश शर्मा ने बताया कि सरकार की जो मंशा चल रही है कि आगामी भर्तीयो को लिखित परीक्षा के माध्यम से कराया जाएगा। उसको हम विरोध करते हैं क्योंकि जब संविदा पर भर्ती निकाली जाती है तो उसके तहत लिखित और इंटरव्यू के माध्यम से ही अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है और अभ्यर्थी कई वर्षों तक अत्यंत अल्प वेतन में संविदा पर कार्य करता है। उसके बाद नियमित भर्तीयों में अगर लिखित माध्यम का सहारा लिया जाता है तो यह कार्मिक के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। हम सरकार से अनुरोध करते हैं की आगामी भर्ती प्रक्रिया को मेरिट और बोनस अंक के आधार पर ही करवाया जाए और संविदा कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाए । अधिवेशन के बाद विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा संघर्ष समिति के सदस्यों ने गिरीश शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों ने स्वास्थ्य विभाग के निदेशक अराजपत्रित राकेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा। वहीं मांगों पर विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं करने पर आगामी दिनों में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *