संविदा नर्सिंगकर्मियों ने नियमित भर्ती की मांग की:पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ को ज्ञापन, बोनस अंकों पर जोर

चूरू के डीबी अस्पताल के संविदा और निविदा पर कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों ने राज्य सरकार से नियमित नर्सिंग भर्ती मेरिट और बोनस अंकों के आधार पर करने की मांग की है। अपनी इस मांग को लेकर रविवार दोपहर नर्सिंग अधिकारियों ने पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ को उनके चूरू आवास पर ज्ञापन सौंपा। राजस्थान नर्सेज भर्ती संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में बताया कि प्रदेश के संविदा नर्सेज कर्मचारी आगामी नियमित नर्सिंग भर्ती मेरिट और बोनस अंकों के आधार पर चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अल्प वेतन में संविदा नर्सिंगकर्मी कई वर्षों से अस्पताल में सेवा दे रहे हैं और अब अपनी उम्र के आखिरी पड़ाव पर हैं। नर्सिंग अधिकारियों ने मांग की कि पूर्व में हुई भर्तियों (2013, 2018 और 2023) की तर्ज पर और चिकित्सा नियम 1965 के तहत नर्सिंग ऑफिसर के 12 हजार और एएनएम के 7 हजार पदों पर भर्ती विज्ञापन जल्द जारी किया जाए। इसमें 10, 20 और 30 बोनस अंक मेरिट के आधार पर दिए जाएं। इससे पिछले 8-10 वर्षों से कार्यरत संविदा नर्सेज कार्मिकों को नियमित होने का अवसर मिलेगा और सरकार का संविदा नर्सेज को नियमित करने का वादा भी पूरा होगा। इस दौरान पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने नर्सिंगकर्मियों को आश्वासन दिया कि वे इस मामले में उच्च स्तर पर वार्ता करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में नर्सिंग ऑफिसर प्रदीप चौधरी, आशीष ढाका, पन्नालाल इसराण, सुनील गर्वा, दिनेश और ताराचंद मेघवाल प्रमुख थे। इनके साथ सुनील गढ़वाल, मुकेश कांटीवाल, तेजप्रकाश, विनय, कुलदीप सिंह, उमा भारत सोलंकी, रचना चौधरी, कविता, सुमन, रत्ना, भारती, अमृता पिलानिया, गजराज सिंह, जितेंद्र, संदीप वर्मा, मोनिका, आरिफ, पवन, ललिता सैनी, कांता और सुभिता सहित कई अन्य नर्सिंगकर्मी भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *